जनता का हित और कल्याण हमारा लक्ष्य होना चाहिए - महंत
रायपुर
बजट सत्र 2021 का निर्धारित अवधि के पूर्व मंगलवाल को समाप्त हो गया। बजट सत्र समापन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सत्र में सदन में चर्चा के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, गतिरोध और आक्रोश के गुजरे पलों को भूल कर सदन को इन परिस्थितियों से बचाने का प्रयास करें और इस बात का विशेष रुप से विचार करें कि हमें प्रदेश की जनता ने अपना प्रतिनिधि बना कर यहां बैठाया है, उनका हित और कल्याण ही हमारा प्रथम और अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
महंत ने कहा कि सदन संचालन का दायित्य मुझे सौंपा है मैं भी आप ही की तरह इस सदन का एक सदस्य हंू मेरी भी भावनाएं है, मेरे भी विचार है। सदस्यों से आग्रह है कि संसदीय सदन की सर्वोच्चता के लिए आसंदी के प्रति सम्मान और विश्वास का भाव बना रहना अत्यंत आवश्यक है। व्यक्तित्व महत्वाकांक्षा, प्रतिष्ठा और द्वेष से सदन को मुक्त रखकर ही हम संसदीय लोकतंत्र की सार्थकता को सिद्ध कर सकते हैं। हमें अपने जीवन में सदैव आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखते हुए बेहतर कल की अपेक्षा से आगे बढ?ा चाहिए। परिस्थितिजन्य कारणों से भले ही इस बजट सत्र में विषम स्थिति निर्मित हुई परन्तु यह भी सत्य है कि हमारी संसदीय संस्कारों की जड़ें इतनी मजबूत है कि हम इन परिस्थितियों से भी आगे निकलकर संसदीय मूल्यों को किन्हीं भी परिस्थितियों में भविष्य में प्रभावित नहीं होने देने का संकल्प लें।
आज प्रदेश और देश कोविड के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है, सदन के सदस्य टी.एस. सिंहदेव, जयसिंह अग्रवाल, अरुण वोरा और देवव्रत सिंह मौजूद सत्र अवधि में ही कोविड संक्रमित हुए है, ईश्वर से कामना है कि वे जल्द ही संक्रमण मुक्त हो, स्वस्थ हो और आप सब भी सुरक्षित और स्वस्थ रहें।

पाठको की राय